नैनीताल घूमने आए पर्यटक की हार्ट अटैक के चलते मौत
June 07, 2023
•
480 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल घूमने आए फरीदाबाद निवासी 65 वर्षीय पर्यटक की हार्ट अटैक के चलते मौत हो गई है जिसके बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया ।
जानकारी के अनुसार नैनीताल अपने दोस्तो व रिश्तेदारों के साथ घूमने आए फरीदाबाद निवासी (65) कन्हैयालाल पुत्र स्व हीरा लाल रात में खाना खाने के बाद सोने चले गए सुबह काफी देर जब वो नही उठे तो साथ मे मौजूद अन्य लोगो ने उन्हें उठाने काफी कोशिश की लेकिन वह नही उठे। परिजनों द्वारा तत्काल ही आनन फानन में उसे बीडी पांडे अस्पताल लाया गया जंहा डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
एमरजेंसी में तैनात डॉ नेहल ने बताया कि अस्पताल आने से पहले ही पर्यटक की मौत हो चुकी थी। प्रथम दृष्टि मे लगा कि मौत हार्ट अटैक से हुई है
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!