आज दिखाई देगा लाल चंद्रमा, खगोलीय घटना बनेगी आकर्षण का केंद्र
September 07, 2025
•
418 views
सामान्य
उत्तराखंड: आज दिखाई देगा लाल चंद्रमा, खगोलीय घटना बनेगी आकर्षण का केंद्र
नैनीताल। आज रात आसमान में एक अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। खगोल विज्ञान में इसे ब्लड मून कहा जाता है। चंद्रग्रहण के दौरान जब पृथ्वी सूर्य की रोशनी को सीधे चंद्रमा तक पहुंचने से रोक देती है, तब वातावरण में मौजूद कण लाल रंग की किरणों को चंद्रमा तक पहुंचाते हैं। इसी कारण चंद्रमा लाल दिखाई देने लगता है।
विशेषज्ञों के अनुसार यह घटना पूर्ण चंद्रग्रहण के समय होती है और देखने में बेहद अनोखी लगती है। इस दौरान चंद्रमा का रंग हल्का नारंगी से गहरे लाल तक दिखाई दे सकता है।
यह खगोलीय दृश्य पूरी तरह सुरक्षित है और इसे बिना किसी उपकरण के अपनी आंखों से देखा जा सकता है। खगोल प्रेमियों और आम लोगों के लिए यह अवसर रोमांचकारी और यादगार साबित होगा।
चरण (Phase)
समय (IST)
पेनेब्रल चरण शुरू
~8:58 PM
आंशिक ग्रहण शुरू
~9:57 PM
पूर्ण चंद्रग्रहण (Totality)
~11:00 PM to 12:22 AM
ग्रहण समाप्त
~2:25 AM (8 सितंबर)
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!