विराट कोहली पहुंचे कैंची धाम, सुबह की आरती में हुए शामिल, फैंस से बनाईं दूरी
November 17, 2022
•
506 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। मशहूर क्रिकेटर विराट कोहली अपनी पत्नी अनुष्का शर्मा के साथ आज विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम पहुंचे। वह बुधवार को हेलिकॉप्टर से सैनिक स्कूल पहुँचे थे। विराट के आने से स्कूली बच्चे उनके फैंस विराट कोहली के साथ फोटो खिंचाने के लिए इंतजार में रहे, लेकिन उन्होंने सभी से दूरी बनाए रखी। स्थानीय लोग विराट के दीदार के लिए खड़े हैं। सूत्रों के मुताबिक गुरुवार सुबह सुबह कैची धाम नीब करोली महाराज की आरती में शामिल होकर विराट पीछे के गेट से चले गए। आस पास के लोगों को विराट के मंदिर पहुँचने की भनक लगी। लेकिन यहां भी उन्होंने अपने फैंस से दूरी बनाकर रखी ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!