रामलीला में 29 वर्षों से निभा रहे है निषाद का पात्र विमल चौधरी और भीम कार्की , दर्शकों का मन मोहा
October 07, 2024
•
746 views
जनहित
उत्तराखंड: श्री राम लीला महोत्सव में 29 वर्षों से मंचित हो रही रामवन गमन लीला ने मोहा दर्शकों का मन
श्री राम सेवक सभा, नैनीताल द्वारा आयोजित श्री राम लीला महोत्सव में राम भक्तों ने बेहतरीन अभिनय का प्रदर्शन किया। एक ओर जहां महिला कलाकारों ने उत्कृष्ट अभिनय किया, वहीं चौथे दिवस रामवन गमन की लीला का मंचन किया गया। आयाम मंच नैनीताल के कलाकारों द्वारा निषाद मिलन का प्रभावशाली मंचन किया गया, जिसमें भीम सिंह कार्की और विमल चौधरी ने अपने अभिनय से दर्शकों का मन मोह लिया। ये दोनों कलाकार पिछले 29 वर्षों से इस भूमिका का निर्वहन कर रहे हैं।
विमल चौधरी, जो श्री राम सेवक सभा के प्रबंधक हैं, और भीम सिंह कार्की, जो कार्यकारिणी सदस्य हैं, ने इस आयोजन को सफल बनाया। साथ ही, भीम सिंह कार्की कलाकारों का मेकअप भी करते हैं, जिससे वे भव्य नजर आते हैं। इस लीला का निर्देशन मिथलेश पांडे, गिरीश भट्ट, हीरा सिंह, चंद्र प्रकाश साह और गोधन सिंह ने किया, जबकि कैलाश जोशी और राहुल जोशी ने मधुर संगीत दिया।
इस अवसर पर सभा के पदाधिकारी गिरीश जोशी, मनोज साह, अशोक साह, जगदीश बावड़ी, राजेंद्र बिष्ट, बिमल साह, बिंमल चौधरी सहित भारी संख्या में राम भक्त उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!