सरिताताल :ग्रामीणों ने जिपलाइन पर रोक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, हो रहा है अवैध निर्माण
September 21, 2024
•
653 views
सामान्य
उत्तराखंड: **सत्ताधारी नेताओं के दबाव में जारी अवैध निर्माण, ग्रामीणों ने जिपलाइन पर रोक की मांग को लेकर किया प्रदर्शन**
नैनीताल। सरिताता क्षेत्र में झील के ऊपर संचालित हो रही जिपलाइन पर्यटन गतिविधि को लेकर स्थानीय ग्रामीणों में गहरा आक्रोश है। ग्रामीणों का आरोप है कि सत्ताधारी सफेदपोश नेताओं के दबाव में अवैध निर्माण और पर्यटन गतिविधियां जारी हैं, जबकि उनकी आपत्तियों के बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की जा रही।
ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के कार्यालय में जोरदार प्रदर्शन करते हुए इस अवैध निर्माण पर तुरंत रोक लगाने की मांग की है। उनका कहना है कि पहले भी वर्ष 2024 में झील के ऊपर चल रही जिपलाइन और अन्य गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आवाज उठाई गई थी, लेकिन कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया। अब रात में चोरी-छिपे अवैध निर्माण कर नई पर्यटन गतिविधियों के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
प्रदर्शन के बाद ग्रामीणों ने सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता को ज्ञापन सौंपा, जिसमें जिपलाइन की अनुमति को तुरंत निरस्त करने की मांग की गई। उन्होंने यह चेतावनी भी दी कि यदि जल्द ही उचित कार्रवाई नहीं की गई, तो वे उग्र आंदोलन करने को मजबूर होंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!