हल्दूचौड़ में पत्रकारों की बैठक, विक्की पाठक बने अध्यक्ष और गगन जोशी महामंत्री
March 22, 2025
•
390 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्दूचौड़ में पत्रकारों की बैठक, विक्की पाठक बने अध्यक्ष और गगन जोशी महामंत्री
नैनीताल-हल्दूचौड़। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट-इंडिया, उत्तराखंड की महत्वपूर्ण बैठक शनिवार को आदर्श प्रेस क्लब हल्दूचौड़ कार्यालय में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा ने की, जबकि संचालन रिम्पी बिष्ट ने किया। बैठक में संगठन के आगामी कार्यक्रमों और पदाधिकारियों के चयन पर चर्चा हुई।
विक्की पाठक बने हल्दूचौड़ इकाई के अध्यक्ष
बैठक में पिछला कार्यकाल समाप्त होने पर प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन चंद्र जोशी के निर्देशानुसार और जिलाध्यक्ष नैनीताल अफजल हुसैन फौजी की संस्तुति पर हल्दूचौड़ इकाई के नए पदाधिकारियों का सर्वसम्मति से चयन किया गया। इसमें विक्की पाठक को अध्यक्ष और गगन जोशी को महामंत्री चुना गया।
रिम्पी बिष्ट का नाम जिला इकाई के लिए प्रस्तावित
हल्दूचौड़ इकाई के निवर्तमान अध्यक्ष रिम्पी बिष्ट का जिला इकाई के लिए नाम प्रस्तावित किया गया। बैठक में पत्रकारों की भूमिका, संगठन की मजबूती और आगामी योजनाओं को लेकर भी चर्चा हुई।
बैठक में ये लोग रहे मौजूद
इस अवसर पर प्रदेश सचिव प्रमोद बमेटा, राजेंद्र सिंह अधिकारी, रमेश चंद्र जोशी, भुवन गरवाल, गौतम भट्ट, भुवन प्रसाद, विजय जोशी और जगमोहन खोलिया सहित कई वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!