उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ सुबह 10.40 बजे पहुंचेंगे कैंची धाम
May 30, 2024
•
233 views
जनहित
उत्तराखंड: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ आज अपनी पत्नी के साथ कैंची धाम आ रहे हैं। उनका हेलीकॉप्टर आज सुबह 8:55 बजे आर्मी ग्राउंड में उतरेगा। यहां से वह सड़क मार्ग से कैंची धाम के लिए रवाना होंगे। उपराष्ट्रपति के आगमन को देखते हुए जिला प्रशासन ने अधिकारियों की ड्यूटी भी लगा दी है।
कार्यक्रम के अनुसार उप राष्ट्रपति सुबह 8:55 बजे हल्द्वानी आर्मी कैंट में हेलीकॉप्टर से उतरेंगे। 10:40 बजे वह कार से कैंची धाम पहुंचेंगे। 11:10 बजे वह कैंची धाम से सड़क मार्ग से आर्मी कैंट के लिए रवाना होंगे। 12:50 बजे वह हल्द्वानी पहुंचेंगे। 12:55 तक वह यहीं रुकेंगे। इसके बाद स्पेशल हेलीकॉप्टर से पंतनगर एयरपोर्ट के लिए उड़ान भरेंगे। दोपहर 1:20 तक वहां लोगों से मिलेंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!