जनसंवाद शिविर में समस्याओं का त्वरित समाधान, ठेले-फड़ वालों के लिए वेंडीग जोन चिन्हित

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
October 04, 2024 451 views
जनसंवाद शिविर में  समस्याओं का त्वरित समाधान, ठेले-फड़ वालों के लिए वेंडीग जोन चिन्हित जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी 04 अक्टूबर माननीय मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम में नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम वार्ड संख्या 31 से वार्ड संख्या 40 तक रामलीला मैदान ऊंचापुल हल्द्वानी में आयोजित जन-संवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर मे लगभग 140 लोगों द्वारा विद्युत,सडक, पानी, आयुष्मान कार्ड, पेंशन,स्ट्रीट लाईट,आधार कार्ड तथा राशन कार्ड, अतिक्रमण सम्बन्धित शिकायतें आई। जिलाधिकारी द्वारा संबंधित विभागीय अधिकारियों के साथ मौके पर अधिकांश समस्याओं का त्वरित निदान किया गया। जनसंवाद कार्यक्रम में जिलाधिकारी वंदना ने कहा कि जनसंवाद एवं जनसमस्या समाधान शिविर में लोगों की समस्या का समाधान मौके पर हो और आमजनता को कार्यालयों में भटकना ना पडे। *जनसंवाद शिविर में शहर के फड़-ठेले वालो ने अपनी समस्या से अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा शहर में लगभग 1680 फड़/ठेले वाले नगर निगम में रजिस्ट्रर्ड है उनके लिए 08 वैंिडंग जोन का स्थान शहर में चिन्हित कर दिये है शीघ्र ही शहर के फड़ एवं ठेले वालों को कारोबार करने हेतु स्थान आवंटित किये जायेंगे उन्होंने कहा सभी फड़ एवं ठेले वालों का सत्यापन के साथ ही परिचय पत्र भी निर्गत किये जायेंगे।* *जनसंवाद शिविर में मुख्यतः नगर निगम के सभी वार्डो की स्ट्रीट लाईट खराब होने के सम्बन्ध में शिकायत आई जिस पर जिलाधिकारी ने गहरी नाराजगी व्यक्त की और तत्काल स्ट्रीट लाईट के कम्पनी के मैनेजर को हटाने के निर्देश दिये। जिलाधिकारी द्वारा स्वयं सेंट्रलाइज्ड टोल-फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई गई। टोल फ्री नम्बर का रिस्पॉन्स संतोषजनक न होने पर नगर आयुक्त को नगर निगम में डेडीकेटेड कंट्रोल रूम स्थापित करने के निर्देश दिए। कंट्रोल रूम में नगर निगम का कार्मिक लगाया जाए जो आवाम की शिकायत का अंकन कर सम्बन्धित कम्पनी के कर्मचारी को मरम्मत हेतु सुनिश्चित स्थान पर भेज सके।* *जनसंवाद कार्यक्रम में अधिकांश शिकायतें राजस्व विभाग से सम्बन्धित आई जिनका समाधान उपजिलाधिकारी एवं तहसील स्तर पर होना था जो नही हो पाया। जिलाधिकारी ने सम्बन्धित जनपद के सभी उपजिलाधिकारी एवं तहसीलदारों को निर्देश दिये कि राजस्व विभाग की छोटी-छोटी समस्या का अपने स्तर पर समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिये और कहा कि समस्या का समाधान होने पर सम्बन्धित शिकायकर्ता को सूचना देना भी सुनिश्चित करें।* शिविर में देवाश्रय कालोनी वासियों द्वारा बताया गया कि कालोनी मे पानी बहुत कम आता है यह समस्या लगभग दो वर्षो से है। जिस पर जिलाधिकारी ने जलसंस्थान के जेई को सर्वे कर एक सप्ताह के भीतर समाधान करने के निर्देश दिये। हेमंत डूगराकोटी ने बताया कि वार्ड नम्बर- 40 मधुबन कालोनी मे सडक पेचवर्क का कार्य कुछ माह पूर्व किया गया था लेकिन गुणवत्ता युक्त कार्य नही होने से सडक पर गडडे हो गये है। जिलाधिकारी ने नगर निगम के जेई को शीघ्र सडक की गुणवत्ता की जांच एवं पेचवर्क कराने के निर्देश मौके पर दिये। रामकृष्ण ने कहा कि सिचाई गूल में अतिक्रमण हो जाने से उन्हे सिचाई के लिए काफी परेशानियांे का सामना करना पड रहा है। जिलाधिकारी ने अधिशासी अभियंता सिचाई एवं राजस्व विभाग के अधिकारियो को सिचाई गूल से अतिक्रमण हटाने हेतु संयुक्त सर्वे करने के निर्देश मौके पर दिये। जनसंवाद शिविर में हेमंत बगडवाल ने स्ट्रीट लाईट खराब होने,नगर निगम के कूडा वाहनों को ढकने,बस स्टेशन एवं रिंग रोड की समस्या से अवगत कराया,प्रमोद पंत ने ऊंचापुल ट्यूबवैल से पानी की सप्लाई कम होने,कार्तिकेय कालोनी वासियों ने कालोनी मार्ग पर लोगों द्वार गन्दगी फैलाने, मनोज कुमार प्रजापति ने दमुवाढूगा जवाहर ज्योति में विद्युत पोल शिफ्ट कराने का अनुरोध किया। जिलाधिकारी ने अधिकांश जन शिकायतो का समाधान मौके पर किया। शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टाल लगाकर सरकार द्वारा जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी। वही स्वास्थ्य विभाग द्वारा लोगो का स्वास्थ्य जांच कर औषधियां वितरित की गई। जनसंवाद शिविर में विधायक बंशीधर भगत, निवर्तमान मेयर डा0 जोगेन्दर पाल सिंह रौतेला,पार्षद चन्द्र प्रकाश,मनोज जोशी,बीडी जोशी, प्रकाश पंत के साथ ही जीवन सिंह कार्की, हेमंत बगडवाल व नगर आयुक्त विशाल मिश्रा, सिटी मजिस्टेट एपी बाजपेयी, उपजिलाधिकारी पारितोष वर्मा, उप नगर आयुक्त तुषार सैनी सहित नगरवासी उपस्थित थे।
जनसंवाद शिविर में  समस्याओं का त्वरित समाधान, ठेले-फड़ वालों के लिए वेंडीग जोन चिन्हित body image
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 84

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories