नैनीताल-भवाली रोड पर दो गाड़ियों के उपर भूस्खलन से मलवा गिरा
July 01, 2023
•
725 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल-भवाली रोड में कैंट के पास तेज बारिश में दीवार गिर गई। दीवार गिरने से मलबा दो वाहनों के उपर गिर गया मलबा आने से रोड किनारे खड़े दो वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए।
आज दिन में हुई तेज बारिश के दौरान शनिवार की दोपहर अचानक से दीवार टूट गई दीवार का मलवा सड़क किनारे पार्क किए गए दो वाहनों पर गिर गया। गनीमत यह रही कि वाहनों के अंदर कोई भी व्यक्ति नहीं था जिस कारण तो कोई जानमाल का नुक़सान नहीं हुआ । जेसीबी मशीन द्वारा मलबा हटाकर गाड़ी हटाई गई ।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!