गदेरा उफान पर, कई वाहन मलबे में दबे पीपलकोटी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, हाईवे पर थमी आवाजाही

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
May 19, 2025 550 views
गदेरा उफान पर, कई वाहन मलबे में दबे  पीपलकोटी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी,  हाईवे पर थमी आवाजाही जनहित
उत्तराखंड: चमोली में अतिवृष्टि से मंगरीगाड गदेरा उफान पर, कई वाहन मलबे में दबे पीपलकोटी क्षेत्र में मची अफरा-तफरी, बदरीनाथ हाईवे पर थमी आवाजाही चमोली, 19 मई। जिले में सोमवार दोपहर मौसम ने अचानक करवट ली और भारी बारिश के चलते पीपलकोटी के समीप बहने वाला मंगरीगाड गदेरा उफान पर आ गया। गदेरे में आए भारी मलबे के कारण चार छोटे वाहन दब गए, जबकि एक दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया। तेज बारिश और गदेरे की गर्जना से स्थानीय लोग दहशत में आ गए। जानकारी के अनुसार, दोपहर करीब 3:15 बजे शुरू हुई बारिश कुछ ही मिनटों में अतिवृष्टि में बदल गई। मात्र 15 मिनट की भारी वर्षा ने पूरे इलाके में हड़कंप मचा दिया। बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग तक गदेरे का मलबा पहुँच गया, जिससे यात्रा वाहनों की आवाजाही कुछ देर के लिए ठप हो गई। पेयजल लाइनें भी क्षतिग्रस्त मलबे की चपेट में अजय नगर और पीपलकोटी बाजार क्षेत्र की पेयजल लाइनें भी आ गईं, जिससे जलापूर्ति ठप हो गई है। नगर पंचायत के एक वाहन सहित चार निजी वाहन मलबे में दब गए, जबकि गदेरे के पास स्थित राकेश खनेड़ा की दुकान के बाहर मलबा जमा हो गया है। पहले भी आई थी बाढ़ गौरतलब है कि 13 अगस्त 2023 को भी इसी गदेरे में भारी बाढ़ आई थी, जिसमें नगर पंचायत के भवनों को गंभीर नुकसान पहुँचा था। तब से लेकर अब तक गदेरे में भारी मलबा जमा है, जिसे पूरी तरह साफ नहीं किया गया। पिछले साल के बाद गदेरा शांत रहने के कारण लोग दोबारा वहाँ वाहनों की पार्किंग करने लगे थे, लेकिन अब फिर से प्राकृतिक आपदा ने चेतावनी दे दी है। स्थानीय प्रशासन अलर्ट पर घटना के बाद स्थानीय प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्र का निरीक्षण किया है। राजस्व टीम को नुकसान का आंकलन करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, लोगों से बरसाती नालों और गधेरों के पास वाहन खड़े न करने की अपील की गई है।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories