उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की महत्वपूर्ण बैठक २३ अगस्त को
August 22, 2024
•
458 views
जनहित
उत्तराखंड: **नैनीताल, उत्तराखंड
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने प्रेस को जारी एक विज्ञप्ति के माध्यम से जानकारी देते हुए बताया कि 23 अगस्त, शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन राज्य अतिथि गृह, नैनीताल क्लब में किया जाएगा।
इस बैठक में 17 अगस्त को हल्द्वानी में आयोजित राज्य आंदोलनकारियों के सम्मेलन की समीक्षा की जाएगी और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की जाएगी। नैनीताल जिले के सभी राज्य आंदोलनकारी इस बैठक में अपनी भागीदारी करेंगे।
उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा के नगर अध्यक्ष शाकिर अली ने सभी राज्य आंदोलनकारियों से इस महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होने का आह्वान किया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!