उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक की स्वीकृति एक बड़ी जीत
August 20, 2024
•
231 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारियों के लिए 10% क्षैतिज आरक्षण विधेयक की स्वीकृति एक बड़ी जीत: नैनीताल नगर इकाई
नैनीताल, उत्त्तराखंड राज्य आंदोलनकारी क्रांतिकारी मोर्चा, नैनीताल नगर इकाई ने प्रदेश सरकार द्वारा 10 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण के विधेयक को महामहिम राज्यपाल महोदय द्वारा स्वीकृति मिलने को उत्तराखंड राज्य के राज्य आंदोलनकारियों की एक बड़ी जीत बताया है।
नगर इकाई ने प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का आभार व्यक्त करते हुए, राज्य आंदोलनकारियों की लंबित मांगों को शीघ्र पूरा करने की भी मांग की है। इन मांगों में मुख्य रूप से राज्य आंदोलनकारियों की पेंशन, उन्हें राज्य निर्माण सेनानी का दर्जा, और वास्तविक वंचित राज्य आंदोलनकारियों का चिन्हितकरण शामिल हैं।
नगर अध्यक्ष शाकिर अली, वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी कंचन चंदोला, पूर्व नगर पालिका परिषद नैनीताल के अध्यक्ष एवं राज्य आंदोलनकारी मुकेश जोशी, मंटु, तथा राज्य आंदोलनकारी मनमोहन कनवाल ने कहा कि राज्य आंदोलनकारियों के हितों की रक्षा के लिए उनका संघर्ष जारी रहेगा।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!