आनंद विहार दिल्ली तक जाएंगी उत्तराखंड रोडवेज की बसें
November 03, 2020
•
794 views
सामान्य
उत्तराखंड: रोडवेज की बसें आनंद विहार दिल्ली और कश्मीरी गेट तक जाएंगी। दिल्ली सरकार ने इसकी इजाजत दे दी है। दिल्ली आने जाने वाले यात्रियों की अच्छी खबर है उत्तराखंड रोडवेज की बस में दिल्ली आनंद विहार तक जाएंगी। उत्तराखंड परिवहन विभाग ने अपनी बसें 20 दिन पूर्व ही दिल्ली के लिए शुरू कर दी थी। लेकिन बसें सिर्फ नोएडा तक ही जा रही थी। दिल्ली सरकार की इजाजत ना होने कारण बसें आनंद विहार बस अड्डे तक नहीं जा रही थी। जिस कारण यात्रियों को वैशाली से मेट्रो या अन्य साधनों से अपने गंतव्य को प्रस्थान करना पड़ रहा था। हल्द्वानी के एआरम ने बताया कि मंगलवार से दिल्ली जाने वाली बसे आनंद विहार और कश्मीरी गेट तक जाएंगी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!