उत्तराखंड क्रांति दल ने संस्थापक सदस्य देवी दत्त पंत को जन्मदिन के अवसर पर याद किया
August 14, 2023
•
482 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड क्रांति दल नगर इकाई नैनीताल द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल के संस्थापक सदस्य एवं वैज्ञानिक प्रोफेसर देवी दत्त पंत के जन्मदिन के अवसर पर भाव पूर्ण स्मरण किया। प्रोफेसर डी डी पंत जी का जन्म 14 अगस्त 1919को हुआ था।उक्रांद कार्यकर्ताओ द्वारा प्रोफेसर पंत के चित्र के सम्मुख दीप प्रज्वलित कर माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व पालिका अध्यक्ष श्याम नारायण द्वारा की गई। विचार गोष्टी को सम्बोधित करते हुए पूर्व विधायक डॉ नारायण सिंह जंतवाल ने कहा कि प्रोफेसर पंत असाधारण प्रतिभा संपन्न व्यक्ति थे। प्रोफेसर पंत द्वारा उत्तराखंड क्रांति दल का नेतृत्व करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है। पंतजी ने सर्व प्रथम नारा दिया था पहाड़ का पानी पहाड़ की जवानी को जाया होने से रोकना आवश्यक है। डॉ जंतवाल ने कहा पंतजी ने जीवन पर्यंत गांधीवादी मूल्यों को जिया, वे संतुलित व समेकित विकास के पक्षधर थे। उनका मानना था कि चमक धमक के विकास द्वारा प्रकृति के साथ सामंजस्य स्थापित नहीं किया जा सकता। कुमाऊ विश्वविद्यालय के प्रथम कुलपति के पद पर रहते हुए उन्होंने विस्वविद्यालय को राष्ट्रीय पहचान दिलाई, डी एस बी कॉलेज में उनकी आत्मा रचती बसती थी, बजट की कमी के बाबजूद पंतजी द्वारा विश्व स्तरीय भौतिक प्रयोगशाला की स्थापना कर डाली जिसका लाभ उठाकर कई प्रतिभावों ने अपनी चमक बिखेरी। पंतजी समय के पावबंद थे और सादगी, ईमानदारी की प्रति मूर्ति थे। डॉ जंतवाल ने कहा वे दल की कमिया उजागर कर बौद्धिक प्रशिक्षण देते थे। पूर्व पालिकाध्यक्ष श्याम नारायण ने कहा प्रोफ पंत बड़ी शख्सियत थे, उन्होंने उत्तराखंड की पीड़ा व विपन्नता को गहराई से महसूस किया व क्षेत्रीय दल को आवश्यक बताया ताकि संसाधन व मानव शक्ति का उपयोग स्थानीय जरूरतों के अनुसार हो सके।प्रोफ पंतजी के राजनीतिक आदर्श, नैतिक मूल्यों का संदेस समाज को आत्मसात करना चाहिए। विचार गोष्ठी में विजय पंत, कौस्तुभानन्द जोशी, के सी उपाध्याय, पान सिंह सीज़वाली, नगर अध्यक्ष मनोज साह, मदन सिंह बगढ़वाल, अम्बा दत्त बवारी, प्रदीप राय, चंद्र प्रकाश साह आदि ने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का संचालन कमलेश चंद्र पांडे द्वारा किया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!