उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रभाकर जोशी अध्यक्ष, विकास बहुगुणा सचिव निर्वाचित
May 27, 2022
•
486 views
धर्म
उत्तराखंड: नैनीताल। उत्तराखंड हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के चुनाव में प्रभाकर जोशी अध्यक्ष, विकास बहुगुणा दूसरी बार सचिव निर्वाचित हुये व चरनजीत कौर महिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष, सामान्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष एमएस बिष्ट, सिद्धार्थ जैन कोषाध्यक्ष, योगेश कुमार शर्मा लाइब्रेरियन चुने गए जबकि कनिष्ठ उपाध्यक्ष प्रशांत जोशी, संयुक्त सचिव प्रशासन में मुकेश कपरूवान व संयुक्त सचिव प्रेस में नवीन बिष्ट को निर्विरोध निर्वाचित घोषित हुये।
शुक्रवार को सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान हुआ। कुल 1229 सदस्यों में से 792 ने मताधिकार का प्रयोग किया। शाम 4 बजे से बार काउंसिल के पर्यवेक्षक की उपस्थिति में दो स्थानों पर वोटों की गिनती शुरू की गयी। 16 राउंड की मतगणना के बाद देर रात नतीजे घोषित हुए। जिसके बाद विजयी खेमे में जश्न का माहौल पैदा हो गया, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी गयी
अध्यक्ष पद पर विजयी प्रभाकर जोशी 307 को, शशिकांत
शांडिल्य को 264 व निवर्तमान अध्यक्ष अवतार सिंह रावत को 211 मत
मिले। सचिव पद पर जीते विकास बहुगुणा को 484, सौरभ अधिकारी
को 302 मत मिले। महिला उपाध्यक्ष में विजयी चरनजीत कौर को 462
व उपविजेता प्रभा नैथानी 307, सामान्य वरिष्ठ उपाध्यक्ष में विजयी
मोहिंदर सिंह बिष्ट को 413, कौशल साह जगाती को 184 मत, विकास
गुगलानी को 164 मिले। कोषाध्यक्ष में जीते सिद्धार्थ जैन को 424
पराजित लता नेगी को 343 मत मिले। पुस्तकालय अध्यक्ष में दुबारा हुई
मतगणना में जीते योगेश कुमार शर्मा को 388 व पूनम को 386 मत मिले
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!