उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दिया
March 24, 2024
•
542 views
सामान्य
उत्तराखंड: हल्द्वानी। उत्तराखंड कांग्रेस के प्रवक्ता दीपक बल्यूटिया ने आखिरकार कांग्रेस पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। इस संबंध में उन्होंने पार्टी प्रदेश प्रभारी को विस्तार से पत्र लिखा है। कहा है कि पार्टी ने समर्थित कार्यकर्ता की उपेक्षा की है।
पार्टी प्रभारी को भेजे पत्र में श्री बल्यूटिया ने कहा है कि बहुत ही भारी मन से व अपनी अंतरात्मा की आवाज से मैं काँग्रेस पार्टी से इस्तीफा देने के लिए विवश हूँ। काँग्रेस के एक वफादार सिपाही होने के नाते 35 वर्षों से लगातार जन सेवा के साथ-साथ जन मुद्दों को उठाता आया हूँ। मैं बेहतर तरीके से समाज की सेवा करना चाहता हूँ। मेरी प्रेरणा रहे उत्तराखण्ड के प्रिय नेता विकास पुरुष स्व० नारायण दत्त तिवारी के आदर्शों में चलकर उनके विकास के साथ-साथ उनकी विरासत को आगे लेजाकर समाज की सेवा करना चाहता रहा हूँ, लेकिन काँग्रेस में एक ऐसे विद्यार्थी की तरह महसूस करता हूँ जिसने बहुत मेहनत करी पर उसे कभी भी इम्तेहान में नहीं बैठने दिया गया और प्रतिभा का प्रदर्शन का मौका दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!