कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को लेकर उत्तराखंड भी सतर्क
December 22, 2022
•
414 views
जनहित
उत्तराखंड: कोरोना वायरस के नए वेरिएंट को में लेकर उत्तराखंड भी सतर्क हो गया है। केंद्र को सरकार के दिशा-निर्देश के बाद जल्द ही नई एसओपी (मानक प्रचलन प्रक्रिया) जारी की जाएगी। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. शैलजा भट्ट ने भी सभी जिलों को कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों को जीनोम सीक्वेसिंग के लिए भेजने के लिए निर्देश दिए हैं।
स्वास्थ महानिदेशक डा. शैलजा भट्ट ने विभागीय अधिकारियों की बैठक कर सीएमओ को निर्देश दिए कि कोरोना संक्रमितों के 10 प्रतिशत सैंपलों की अनिवार्य रूप से जीनोम सीक्वेंसिंग कराई जाए। जिससे कोरोना के नए स्ट्रेन का पता लग सके। बताया कि राज्य में ओमिक्रॉन के पुराना स्वरूप का प्रभाव है। वायरस का नया वेरिएंट नहीं मिला है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!