पाकिस्तान को यूएसए ने सुपर ओवर में हराया
June 06, 2024
•
350 views
पौराणिक कथाएं
उत्तराखंड: USA vs PAK :पाकिस्तान सुपरओवर में 13 रन बना सका ।पाकिस्तान सुपर ओवर में अमेरिका के 18 रन के जवाब में 13 रन ही बना सका।
सुपरओवर में पाकिस्तान के लिए इफ्तिखार अहमद और फखर जमां बल्लेबाजी के लिए आए। वहीं, अमेरिका की ओर से गेंदबाजी करने सौरभ नेत्रवालकर आए।
पहली गेंद पर गेंद ने बल्लेबाज इफ्तिखार को बीट किया। कोई रन नहीं बना।
दूसरी गेंद पर इफ्तिखार ने चौका लगाया। अब तक कुल चार रन बना चुके हैं। चार गेंद में 15 रन की जरूरत है।
तीसरी गेंद पर सौरभ ने इफ्तिखार को मिलिंद कुमार के हाथों कैच कराया। इस गेंद पर कोई रन नहीं बना। अब तक कुल चार रन बने। अब पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए।
अब शादाब खान बल्लेबाजी के लिए आए हैं। पाकिस्तान को तीन गेंद में 14 रन चाहिए। स्ट्राइक पर शादाब ही हैं।
चौथी गेंद पर गेंद पैर से लगकर चौके के लिए चली गई। अब तक पाकिस्तान ने 10 रन बना लिए हैं। अब पाकिस्तान को दो गेंद में नौ रन चाहिए।
पांचवीं गेंद पर दो रन बने। अब पाकिस्तान ने 12 रन बना लिए हैं। पाकिस्तान को एक गेंद में सात रन चाहिए। छक्का लगा तो एक और सुपरओवर होगा।
आखिरी गेंद पर शादाब सिर्फ एक रन बना सके। पाकिस्तान सुपर ओवर में अमेरिका के 18 रन के जवाब में 13 रन ही बना सका।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!