उर्दूपत्रकारिता के स्तम्भ आबाद जाफ़री का निधन
December 03, 2021
•
513 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल में उर्दू पत्रकारिता के आधार स्तम्भ एवं वरिष्ठ पत्रकार , लेखक , शिक्षक एवं अधिवक्ता आबाद जाफरी का आज प्रातः निधन हो गया। वह बीते 16 नवंबर से कूल्हे में फ्रैक्चर के कारण कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में भर्ती थे। इससे पूर्व में भी वह एसआरएमएस बरेली से अपना उपचार करा रहे थे। कृष्णा हॉस्पिटल हल्द्वानी में उनका कूल्हे का सफल ऑपरेशन भी हो गया था , एवं वह स्वास्थय लाभ ले रहे थे। लेकिन अचानक ही उनके स्वास्थय में गिरावट आनी शुरू हुई , जिसके बाद उन्हें आईसीयू में भर्ती करना पड़ा , जहाँ वह जिंदगी से अपनी जंग लड़ रहे थे। आज प्रातः 8 बजे के लगभग उन्होंने अपनी अंतिम सांस ली।
आबाद जाफरी ने अपने करियर की शुरुआत एक शिक्षक के रूप में क़ी। नैनीताल में उर्दू पत्रकारिता के साथ हिंदी पत्रकारिता के वह आधार स्तम्भ रहे , और पत्रकारिता के क्षेत्र में उर्दू पत्रकार एवं कलमकार समिति को स्थापित कर नैनीताल में 40 वर्षों तक हिंदी पत्रकारिता दिवस के रूप में 30 मई को कार्यक्रम प्रतिवर्ष आयोजित करते हुए अपना योगदान दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!