प्रोफेसर अनिल बिष्ट बने कुमाऊं विश्वविद्यालय की उन्नत भारत अभियान समिति के अध्यक्ष
September 07, 2024
•
372 views
जनहित
उत्तराखंड: डीएसबी परिसर के वनस्पति विज्ञान विभाग के प्रोफेसर अनिल बिष्ट को मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा संचालित उन्नत भारत अभियान के तहत कुमाऊं विश्वविद्यालय समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस समिति में भूगोल विभाग के डॉक्टर प्रकाश चन्याल, अंग्रेज़ी विभाग की डॉक्टर दीपिका पंत और अर्थशास्त्र विभाग के डॉक्टर जितेंद्र लोहनी को सदस्य बनाया गया है। इस नियुक्ति का आधिकारिक पत्र कुलसचिव द्वारा कुलपति की मंजूरी के बाद जारी किया गया।
प्रोफेसर अनिल बिष्ट के अध्यक्ष बनने पर कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दीं, साथ ही अंगवस्त्र पहनाकर और अनार का पौधा भेंट कर उनका सम्मान किया। इससे पहले डॉक्टर नीलू लोधियाल इस समिति की अध्यक्ष थीं। कूटा की ओर से प्रोफेसर ललित तिवारी, डॉक्टर नीलू लोधियाल, डॉक्टर विजय कुमार, डॉक्टर हर्ष चौहान और डॉक्टर नवीन पांडे ने टीम को बधाई दी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!