नैनीताल: प्रस्तावित 1000 गाड़ियों की पार्किंग ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे केंद्रीय मंत्री अजय भट्ट
August 18, 2023
•
548 views
सामान्य
उत्तराखंड: केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्य मंत्री व नैनीताल उधम सिंह नगर संसदीय क्षेत्र से सांसद अजय भट्ट 19 अगस्त शनिवार को अपने संसदीय क्षेत्र के विभिन्न कार्यक्रमों में प्रतिभा करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार वह 19 अगस्त शनिवार को प्रातः 10:45 पर काठगोदाम सर्किट हाउस से शहीद पार्क हल्द्वानी पहुंचेंगे जहां 11:00 बजे मेरा देश मेरी माटी कार्यक्रम में शिरकत करेंगे । इसके पश्चात 11:30 बजे भीमताल रवाना होंगे, जहां 12:30 पर भीमताल शिखा रिसॉर्ट में आयोजित नैनीताल दुग्ध संघ के AGM कार्यक्रम में प्रतिभाग करेंगे। जिसके पश्चात अपराहन 2:00 बजे केंद्रीय मंत्री श्री भट्ट कंटेनमेंट बोर्ड नैनीताल पहुंचेंगे जहां प्रस्तावित 1000 गाड़ियों की पार्किंग ग्राउंड का निरीक्षण करेंगे। इसके पश्चात नैनीताल में बलिया नाला क्षेत्र का निरीक्षण करेंगे तत्पश्चात अपराहन 4:30 ऋषि गांव में ट्रीटमेंट प्लांट का निरीक्षण करेंगे और शाम 5:30 बजे थापा विलेज पहुंचकर भूस्खलन प्रभावित परिवारों से मुलाकात करेंगे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!