नैनीताल जिले में 370और उधमसिंहनगर में सबसे ज्यादा 815 संक्रमित
May 26, 2021
•
691 views
जनहित
उत्तराखंड: उत्तराखंड में आज बुधवार को कोरोनावायरस कोविड-19 के 2991 लोग संक्रमण का शिकार हुए। और आज 53 लोगों की मौत इस संक्रमण के कारण हुई। आज विभिन्न अस्पतालों से 4854 लोगों को डिस्चार्ज किया गया।
आज 43520 लोग विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं।
उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा 6:30 बजे के स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 149 बागेश्वर में 68 चमोली में 175 चंपावत 28 देहरादून में 414 हरिद्वार में 283 नैनीताल में 370 पौड़ी गढ़वाल में 194 पिथौरागढ़ में 122 रुद्रप्रयाग में 98 टिहरी गढ़वाल में 196 उधम सिंह नगर में 815 तथा उत्तरकाशी में 79 लोग इस संक्रमण का शिकार हुए आज तराई में सबसे अधिक उधम सिंह नगर में 815 मरीज मिलना चिंता दर्शाता है इस तरह आज 2991 कोरोनावायरस से पीड़ित मरीज विभिन्न अस्पतालों में एडमिट हुए जिससे अब तक राज्य में इस संक्रमित रोग का आंकड़ा बढ़कर 321337 हो गया है जबकि आज 53 लोगों की मौत होने से यहां आंकड़ा भी बढ़कर के 6113 तक पहुंच गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!