नलिनी ग्राम सभा में आयोजित हुआ वृक्षारोपण
July 28, 2022
•
376 views
पर्यटन
उत्तराखंड: पूर्व दर्जा राज्यमंत्री श्रीमती शांति मेहरा द्वारा आयोजित वृक्षारोपण कार्यक्रम नलिनी ग्राम सभा की डेढ़ हेक्टेयर भूमि में हुआ। यह क्षेत्र शांति मेहरा द्वारा वृक्षारोपण के लिए गोद ली गई है। इसमें वृहद वृक्षारोपण हर वर्ष की भांति इस बार भी किया गया। विधायक सरिता आर्या ने बताया कि इसमें विभिन्न प्रजातियों के फलदार वृक्ष भी लगाए गए हैं जिनकी देखरेख शांति मेहरा जी स्वयं ही करती है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नैनीताल विधायक सरिता आर्या, डीएफओ नैनीताल चंद्रशेखर जोशी, मयंक मेहरा एवं मयंक पावर हाउस की पूरी टीम, अरुण मेहरा ,मंडल अध्यक्ष आनंद सिंह बिष्ट, कुंदन अधिकारी, सभासद तारा राणा ,दया सुयाल, हरीश सिंह राणा, डॉ सरस्वती खेतवाल, मंजू कोटलिया, मधु बिष्ट ,तारा बोरा ,उमा पढालनी, मीनू बुधलाकोटी, अमिता शाह, दुर्गा मल्होत्रा, देवकी देवी , रेखा पंत, दीपा शर्मा ,हेमा बिष्ट, आशा पालीवाल, हेमा पांडे, अरुण कुमार ,रोहित भाटिया , संजय चंदेल, गणेश मेहरा, पूरन अधिकारी, रेंजर मनोरा रेंज मुकुल शर्मा ,अतुल भगत एवं फॉरेस्ट गार्ड ,वन विभाग के समस्त कर्मचारी गण उपस्थित रहे।
वृक्षारोपण कार्यक्रम के बाद विधायक सरिता आर्या ने परिवार उप कल्याण केंद्र मंगोली का निरीक्षण किया। वहां पर विद्युत आपूर्ति की समस्या को देखते हुए तत्काल संबंधित अधिकारियों को व्यवस्थाएं दुरुस्त करने हेतु निर्देशित किया गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!