भीमताल में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक झील में गिरा, चालक की मौत
January 19, 2025
•
605 views
सामान्य
उत्तराखंड: भीमताल में दर्दनाक सड़क हादसा: ट्रक झील में गिरा, चालक की मौत
भीमताल, नैनीताल: भीमताल झील के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 28 वर्षीय ट्रक चालक की मौत हो गई। यह हादसा रात के समय हुआ जब ट्रक हल्द्वानी से रेता लेकर लमगड़ा की ओर जा रहा था ।ट्रक टीआरसी मोड़ के पास देर रात अनियंत्रित होकर झील में गिर गया।
हादसे की जानकारी मिलते ही पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को झील से बाहर निकाला और गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक चालक की पहचान राहुल कुमार, निवासी चौरलेख धारी जिला नैनीताल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और मृतक के परिजनों को सूचित कर दिया गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!