हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने किया गोष्ठी का आयोजन

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
June 18, 2023 439 views
हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर पुलिस महानिरीक्षक ने किया गोष्ठी का आयोजन जनहित
उत्तराखंड: पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ ने आज हल्दानी शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर गोष्ठी का आयोजन किया ।उन्होंने कहा कि सुशीला तिवारी अस्पताल के पास एम्बुलेंस और आटोरिक्शा के लिए पार्किंग की व्यवस्था की जाएगी पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं परिक्षेत्र डॉ नीलेश आनन्द भरणें द्वारा हल्द्वानी शहर की यातायात व्यवस्था को लेकर गठित एएनटीएफ टीम के साथ कैम्प कार्यालय हल्द्वानी में गोष्ठी का आयोजन किया । आईजी डॉ भरणे ने गोष्ठी में विगत एक सप्ताह में टीम द्वारा की गयी कार्यवाही की समीक्षा की। कहा कि कार्यवाई संतोषजनक रही। इसे अभी और प्रभावी करने की आवश्यता है। कहा कि एक सप्ताह में मुख्य रुप से में की गयी कार्यवाही सरगम सिनेमा के सामने प्राइवेट टैक्सी स्टैण्ड को पूर्ण रूप से हटाकर टैम्पो स्टैण्ड बनाया गया है। डॉ. सुशीला तिवारी हास्पिटल के आगे से सारा अतिक्रमण हटा दिया गया है जिसमें भविष्य में समतल कराकर चार एम्बुलेंस तथा 04 टैम्पो हेतु पार्किंग व्यवस्था की जायेगी। कहा कि ई- रिक्शा के पास कोई परमिट नहीं है लिहाजा ई-रिक्शा तथा ऑटो को संयुक्त रुप से एक निश्चित स्टैण्ड से चलाया जाये। परिवहन विभाग के साथ समन्यवय स्थापित कर ऑटो / ई-रिक्शा मे कलर कोडिंग की जाये आईजी डॉ भरणे ने कहा कि जिस भी ऑटो स्टैण्ड से ऑटो / ई- रिक्शा निकलेंगे अपने-अपने नम्बर से निकलेंगे उनको एक पर्ची दी जायेगी जिसमें निकलने का समय रुट निर्धारित किया जायेगा । स्टैण्ड पर साईन बोर्ड लगाया जायेगा जिसमें स्टैण्ड किस हेतु है जैसे ऑटो / ई- रिक्शा, एम्बुलेंस, मरीज के वाहन आदि लिखना होगा। साईन बोर्ड पर रुट का नाम, किराया भी स्पष्ट रुप से अंकित करना होगा। कहा कि यदि बिना पर्ची, रुट एवं समय के मुताबिक अनिमियता पायी जाती है तो ऑटो / ई- रिक्शा का चालान किया जायेगा बार-बार गलती करने पर उन्हें सीज किया जायेगा । जिस थाना / चौकी क्षेत्र में यह व्यवस्था लागू की जायेगी उसके प्रभारी का दायित्व होगा कि वह टीम का सहयोग करे, यदि सहयोग नहीं किया जाता है तो उसके ख़िलाफ़ कार्यवाही की जायेगी । जीरो जोन ओके होटल से मंगल पडाव तक किया जाये । गोष्ठी में क्षेत्राधिकारी यातायात संजय गर्ग्याल, टीआई - राकेश मेहरा, एण्टी न्यूसेंस टीम प्रभारी इन्सपेटर जी0बी0 जोशी, उपनिरीक्षक पंकज बेलवाल, उपनिरीक्षक अशोक फर्त्याल, उपनिरीक्षक प्रवीण सिंह के अलावा समस्त सीपीयू के अधिकारी मौजूद रहे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 89

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 125

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 89

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories