कैंची धाम में जाम की समस्या से निपटने के लिए पार्किंग की व्यवस्था पर होगा जोर
May 15, 2022
•
450 views
सामान्य
उत्तराखंड: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा हो कि कैंची धाम विश्व प्रसिद्ध है। यहां सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा। कैंची में पार्किंग की स्थापना की जाएगी। साथ ही कैंची धाम तक पहुचने के लिए एक और वैकल्पिक मार्ग बनाने पर विचार किया जाएगा।उन्होंने खेरना के लिए भी नया रास्ता तलाश करने की बात कही जिससे कैंची धाम में जाम की समस्या ना हो ।
मुख्यमंत्री श्री धामी ने आज नैनीताल क्लब में आम जनता की समस्याओं को सुना। इसके उपरांत सड़क मार्ग होते कैंची धाम मे पहुंचकर बाबा नीब करोरी महराज के दर्शन किया। इस दौरान उन्होंने ध्यान योग पूजा अर्चना की व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली के लिए प्रार्थना की। प्रदेश में पर्यटन शांतिपूर्ण चले इसके लिए भी श्री धामी ने कैंची धाम मंदिर में प्रार्थना की। श्री धामी ने मंदिर में आए भक्तों से वार्ता की। मंदिर के पुजारी से मंदिर परिसर में पानी शौचालय आदि की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि भक्तों को मन्दिर परिसर मे किसी प्रकार की असुविधा ना हो इसके लिए आवश्यक कार्य करने की बात कहीं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!