परंपरागत शैली से होगा मल्लीताल बाजार में सौंदर्यीकरण

Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
July 01, 2021 702 views
परंपरागत शैली से होगा मल्लीताल बाजार में सौंदर्यीकरण सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल में अब खड़ी बाजार मल्लीताल तथा राम सेवक सभा को पर्यावरण के अनुकूल एवं परम्परागत शैली में सौन्दर्यकरण करते हुए विकसित किया जायेगा। जिलाधिकारी धीराज सिंह गर्ब्याल ने गुरूवार को एलडीए सभागार में खड़ी बाजार के दुकानदारों एवं हितधारकों के साथ क्षेत्र के सौन्दर्यकरण एवं विकास हेतु आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कही। श्री धीराज ने कहा कि सरोवर नगरी नैनीताल पर्यटकों लिए आकर्षण का केन्द्र होने के कारण वर्ष भर देश-दुनिया के सैलानियों की आमद बड़ी तादाद में होती है। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए शहर को और अधिक आकर्षक तथा सुन्दर बनाने के लिए विभिन्न क्षेत्रों का पहाड़ी एवं परम्परागत शैली में विकास किया जायेगा जोकि पर्यावरण के अनुकूल होगा। जिससे नैनीताल में आने वाले पर्यटक और अधिक सुन्दर एवं शानदार नैनीताल के दर्शन कर सकें। उन्होंने कहा कि पर्यटन विकास एवं अर्थव्यवस्था विकास, सैलानियों को परम्पारगत पहाड़ी शैली से रूबरू कराने को ध्यान में रखते हुए शहर के सौन्दर्यकरण का कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि व्यवस्थित तरीके से शहर का सौन्दर्यकरण एवं विकास किया जायेगा। श्री धीराज ने खड़ी बाजार के व्यापारियों एवं हितधारकों को जानकारी देते बताया कि खड़ी बाजार की दुकानों एवं रास्तों का स्थानीय शैली में विकास किया जायेगा। बिजली, टेलीफोन आदि के तारों की व्यवस्था अण्डरग्राउण्ड की जायेगी। उन्होंने बताया कि दुकानों के फ्रन्ट एवं एलीवेशन पर सागरा फटबार शैली का पत्थर लगाया जायेगा तथा रास्ते के निर्माण में ग्रेनाइट कोबल पत्थर का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने बताया कि रामलीला ग्राउण्ड में ओपन एयर थिएटर नुमा बैठने की जगह बनायी जायेगी जिसमें पटाल आदि का उपयोग किया जायेगा। उन्होंने शहर के हाईड्रेन्ट को चैक करने तथा बन्द पड़े हाईड्रेन्ट को सुचारू करने के साथ ही बन्द हाईड्रेन्ट की सूचना उपलब्ध कराने के निर्देश सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों को दिये। उन्होंने रामलीला ग्राउण्ड के दुकानदारों को ग्राउण्ड में काम पूरा होने तक अन्य उचित स्थान पर दुकान एवं स्थान आवंटित करने के निर्देश अधिशासी अधिकारी नगर पालिका को दिये। बैठक में जिलाधिकारी श्री धीराज ने दुकानदारों एवं हितधारकों के साथ विस्तार से चर्चा की तथा उनकी राय एवं सुझाव भी लिए। बैठक में अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, उप जिलाधिकारी प्रतीक जैन, सचिव जिला विकास प्राधिकरण पंकज उपाध्याय, अधिशासी अधिकारी अशोक कुमार वर्मा, अध्यक्ष राम सेवक सभा मनोज साह, जगदीश चन्द्र बवाड़ी सहित दीपक गुररानी, सर्वप्रिय, सुमित कुमार, नीरज सिंह नयाल, एस नागपाल, अर्शी आदि उपस्थित थे।
Share this article:

Comments

0 voices

Log in or sign up to comment

No comments yet. Be the first to share your thoughts!

Keep scrolling

More stories

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन  दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 21, 2026 88

खाद्य विभाग का बड़ा एक्शन दूध वाहनों की सघन जांच, दाल समेत 4 नमूने लैब भेजे गए

नैनीताल: होली और रमजान पर्व को देखते हुए जनपद में खाद्य सुरक्षा विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। आयुक्त खाद्य संरक्षा …
भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 20, 2026 124

भवाली बाईपास पुल का निरीक्षण, कैंचीधाम में 39 करोड़ की पार्किंग कार्यों पर सख्ती

नैनीताल: अजय भट्ट, सांसद नैनीताल-उधमसिंहनगर एवं पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री, ने शुक्रवार को भवाली बाईपास पर 546.75 लाख रुपये की लागत …
हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 19, 2026 114

हाईकोर्ट , नैनीताल को धमकी भरा ई-मेल, आईजी कुमायूँ ने किया सुरक्षा घेरा सख्त

नैनीताल: मा० उच्च न्यायालय उत्तराखण्ड को धमकी भरा ई-मेल प्राप्त होने की सूचना से प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते …
जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप शहर
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 17, 2026 88

जिला न्यायालय को फिर बम से उड़ाने की धमकी, मचा हड़कंप

नैनीताल: नैनीताल स्थित नैनीताल जिला एवं सत्र न्यायालय को एक बार फिर बम से उड़ाने की धमकी भरा ईमेल मिलने से …
महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 55

महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक

नैनीताल: 🕉️ महाशिवरात्रि आज : शिवालयों में विशेष पूजन, कुमाऊं में दिखेगी आस्था की झलक नैनीताल। हिंदू धर्म का प्रमुख पर्व …
सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव धर्म
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 14, 2026 296

सरोवर नगरी में सजेगा रंगों का मेला: 23 फरवरी से शुरू होगा ऐतिहासिक फागोत्सव

नैनीताल: सरोवर नगरी एक बार फिर पारंपरिक होली की मधुर धुनों और रंगों की फुहारों से सराबोर होने जा रही है। …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 65

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार जनहित
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 13, 2026 45

हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर फटकार

नैनीताल: हल्द्वानी में देर रात आईजी का औचक निरीक्षण, खामियों पर कुमायूँ परिक्षेत्र में अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए …
आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड सामान्य
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 75

आगरा में रोटरी क्लब नैनीताल का परचम, मंडल 3110 में जीते तीन प्रतिष्ठित अवार्ड

नैनीताल: रोटरी क्लब नैनीताल ने रोटरी मंडल 3110 के पब्लिक इमेज सेमिनार में शानदार प्रदर्शन करते हुए तीन प्रतिष्ठित अवार्ड अपने …
15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज राजनीति
Ganesh Kandpal Ganesh Kandpal
Feb 09, 2026 141

15 जून तक हर हाल में शुरू होगा कैंचीधाम बायपास: सतपाल महाराज

नैनीताल: जनपद नैनीताल में विकास कार्यों को नई गति देते हुए प्रदेश के कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने विकास भवन में …
Scroll to load more stories