ट्रेड टैक्स तथा पालिका की दुकानों के किराया वृद्धि के विरोध ११ अप्रैल बन्द रहेगा बाज़ार
April 05, 2023
•
306 views
जनहित
उत्तराखंड: ११ अप्रैल से लागू होने जा रहे नगर पालिका परिषद की ट्रेड टैक्स तथा पालिका की दुकानों के किराया वृद्धि संबंधी निर्णय का विरोध में व्यापार मन्डल ने ११ तारीक को प्रतिष्ठानों को के दौरान २ घंटे के लिए पूरी तरह से बंद रखने का फ़ैसला किया है
यह फैसला आज रामसेवक सभा प्रांगण में हुई सभा में लिया गया ।नैनीताल होटल एसोसिएशन व तल्लीताल व्यापार मंडल भी इस आंदोलन में शामिल होगा। आज आयोजित सभा के दौरान सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि हनुमान जन्मोत्सव, गुड फ़्राइडे,सप्ताह का दूसरा शनिवार तथा रविवार होने की वजह से आंदोलन का तीसरा चरण ११ तारीख़ से शुरू होगा।व्यापारियों ने रोज ही की तरह रामलीला मैदान में सभा की उसके बाद पालिका में प्रदर्शन किया वहां पर पालिका प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गयी ।मल्लीताल व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी तथा महासचिव त्रिभुवन सिंह फ़र्तियाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेश वर्मा, कनिष्ठ उपाध्यक्ष मो0 रईसखान,संयुक्त सचिव परीक्षित साह तथा कोषाध्यक्ष सिद्धार्थ छेत्री समेत अन्य व्यापारी प्रदर्शन के दौरान मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!