व्यापार मंडल मल्लीताल नैनीताल के चुनाव 20 दिसंबर को
December 03, 2020
•
916 views
धर्म
उत्तराखंड: गणेश कान्डपाल: नैनीताल.
बुधवार को व्यापार मंडल मल्लीताल में बैठक आयोजित की गयी । बैठक में जमकर हंगामा हुआ बैठक में तय हुआ कि रविवार 20 दिसंबर को व्यापार मंडल मल्लीताल का चुनाव कराया जाएगा।
व्यापार मंडल मल्लीताल के चुनाव को लेकर तस्वीर साफ हो गई मल्लीताल व्यापार मंडल का चुनाव 20 दिसंबर रविवार को किया जाएगा। इसके लिए 12 दिसंबर तक सदस्यता अभियान चलाया जाएगा। इस संबंध में बुधवार को श्री राम सेवक सभा मल्लीताल में एक आम बैठक आयोजित की गई इस बैठक में जमकर हंगामा हुआ। कुछ व्यापारी पूर्व की कार्यकारिणी पर ही इसे आगे बढ़ाने को कह रहे थे। इसका अन्य व्यापारियों ने विरोध किया जिस कारण व्यापारियों में गहमागहमी का माहौल बना रहा। लगभग 2 घंटे की बैठक के बाद सर्वसम्मति से यह निर्णय लिया गया कि 20 दिसंबर 2020 को व्यापार मंडल मल्लीताल के चुनाव संपन्न कराए जाएंगे।
मल्लीताल व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर आज 5 सदस्य समिति का गठन किया गया है। चुनाव अधिकारी अमित शाह, सहायक चुनाव अधिकारी अमित गुप्ता के साथ बहादुर सिंह बिष्ट, गुरविंदर सिंह, डॉक्टर अखिलेश भट्ट, विपिन कांडपाल, सैयद नदीम मून, देवप्रिय कंसल , व नितिन जाटव को सदस्य बनाया गया है। चुनाव की तैयारियों को लेकर 5 सदस्य समिति की ओर से ही अंतिम निर्णय लिए जाएंगे।
आज की बैठक में अध्यक्ष श्री किशन सिंह नेगी , उपाध्यक्ष कमलेश ढोंडियाल, तरुण कांडपाल, सुधीर शाह, कैलाश मिश्रा, त्रिभुवन फर्त्याल जगदीश बबाडी, गिरीश कांडपाल, रईस खान, अमित गुप्ता, अमित शाह, पुनीत टंडन, गिरीश जोशी मक्खन आदि मौजूद रहे
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!