पर्यटकों से गुलज़ार रहा नैनीताल
April 09, 2023
•
391 views
दुर्घटना
उत्तराखंड: नैनीताल। शुक्रवार से अवकाश के चलते तीन दिन तक लगातार में देश के विभिन्न हिस्सों से पर्यटक नैनीताल पहुँच रहे है, रविवार को भी नगर में सैलानियो की काफी चहल पहल देखने को मिली इस दौरान पर्यटको ने पंत पार्क और भोटिया मार्केट से जमकर ख़रीदारी की।बारापत्थर पत्थर में घुड़सवारी तथा रोपवे के जरिये स्नोव्यू का आनंद लिया । हिमालय दर्शन, वाटरफाल, सरिताताल,केव गार्डन, खुर्पाताल ,लवर्स पॉइंट आदि पर्यटन स्थलों से नैसर्गिक सुंदरता को निहारा । नैनीताल शहर में नैनी झील में नौकायन करने को लेकर सुबह से ही लगातार पर्यटकों का। ताँता रहा। पर्यटकों के वाहनों को रूसी बायपास पर रोका गया ।आगामी १४ तारीक शुक्रवार को बैसाखी व अम्बेडकर जयंती की छूटी है जिस कारण अगले सप्ताह भी नैनीताल पर्यटकों से गुलज़ार रहने की उम्मीद है
फ़ोटो: गुड्डु ठठोला
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!