पर्यटक आपस में भीड़े, साथी के सिर पर फोड़ी बोतल
May 04, 2024
•
378 views
सामान्य
उत्तराखंड: दिल्ली से घूमने आए पर्यटकों के बीच विवाद हो गया। इस बीच एक पर्यटक ने अपने साथी के सिर पर बीयर की बोतल फोड़ दी। घायल युवक का बीडी पांडे अस्पताल में इलाज किया गया।
दिल्ली से पांच पर्यटक बृहस्पतिवार को घूमने के लिए नैनीताल पहुंचे। वह तल्लीताल स्थित एक होटल में रुके थे। रात्रि में पार्टी के बीच दिल्ली निवासी चंचल त्यागी की अपने ही दोस्तों के साथ कहासुनी हो गई। इस दौरान एक युवक ने चंचल के सिर पर बोतल मार दी। घटना में वह लहूलुहान हो गया।पुलिस ने मोके पर पहुंचकर घायल को बीडी पांडे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने प्राथमिक इलाज के बाद युवक को भर्ती कर लिया। एसओ रमेश सिंह बोरा ने बताया कि घायल और दूसरे पक्ष से पूछताछ की गई
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!