नैनीताल और उससे सटे पर्यटक स्थलों में टूरिस्टों की आवाजाही शुरू
December 24, 2020
•
815 views
दुर्घटना
उत्तराखंड: गणेश कांडपाल, नैनीताल
क्रिसमस और साथ में शनिवार और रविवार की छुट्टी एक साथ होने से नैनीताल और उसके आसपास के क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही आज से बढ़ना शुरू हो गई है।
नैनीताल और आसपास के पर्यटक स्थल केव गार्डन, बारापत्थर, हिमालय दर्शन ,नैनीताल व्यू प्वाइंट, सुसाइड प्वाइंट, खुरपाताल व्यू प्वाइंट, सरिताताल , वुडलैंड वाटर फॉल, बॉटनिकल गार्डन, सहित सभी जगह पर भारी संख्या में पर्यटकों की चहल-पहल देखी गई। नैनीताल में भी नौकायन का लुत्फ लेने वाले की भीड़ थी। भोटिया मार्केट एवं पंत पार्क में भी खरीददारी करने वाले भी अधिक संख्या में लोग दिखे। बारापत्थर में कोविड़ 19की जांच होने कि वजह से दिनभर जाम की जैसी स्थिति बनी रही।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!