नैनीताल में फूटा कोरोना बम, आज 76 लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव 2 की मौत
May 04, 2021
•
1,415 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल। नैनीताल शहर में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा ही रहा हैं। प्रतिदिन कोरोना संक्रमितों की संख्या में बढ़ोतरी हो रहीं हैं, साथ ही कोरोना से मौतों के मामलों में भी इजफ़ा होता जा रहा है। वहीं मंगलवार को नगर में 76 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने के साथ ही सोमवार की देर रात व मंगलवार को नगर के मल्लीताल आयरपाटा क्षेत्र में दो लोगों की मौत हुई है।
बीडी पांडे अस्पताल के पीएमएस डॉ. केएस धामी ने बताया कि मंगलवार को 76 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जिसमें 64 लोग आरटीपीसीआर टेस्ट व 12 लोग रैपिड एंटीजन टेस्ट में पॉजिटिव पाए गए। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया है। बताया कि नैनीताल शहर में करीब 400 लोग कोरोना संक्रमित हैं। जिसमें से करीब 360 लोग होम आइसोलेट हैं। वहीं शहर में सोमवार व मंगलवार को दो लोगों की संक्रमण से मौत हुई है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!