आज कोरोना से 7 व्यक्तियों की मृत्यु
November 30, 2020
•
778 views
जनहित
उत्तराखंड: सोमवार 30 नवंबर को उत्तराखंड राज्य में 455 कोरोना संक्रमित मरीज मिले। राज्य में आंकड़ा बढ़कर के 74795 हो गया है। जबकि आज 352 लोग विभिन्न अस्पतालों से ठीक होकर घर को गये। जबकि आज भी राज्य में 5059 मरीज विभिन्न अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। आज 7 लोगों की मौत हुई। इसको मिलाकर आज तक राज्य में कुल मौतों का आंकड़ा 1231 हो गया है । उत्तराखंड राज्य स्वास्थ्य विभाग के द्वारा जारी स्वास्थ्य बुलेटिन के अनुसार आज अल्मोड़ा में 24, बागेश्वर में 13, चमोली में 17, चंपावत में 11,देहरादून में 185, हरिद्वार में23 नैनीताल में 57तथा पौड़ी गढ़वाल में 19 .लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह उत्तराखंड में कुल 455 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। इस तरह राज्य में यह आंकड़ा बढ़कर के 74795 हो गया है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!