तीरथ सिंह रावत बने 10 वें मुख्यमंत्री
March 10, 2021
•
789 views
धर्म
उत्तराखंड: पौड़ी गढ़वाल लोकसभा सीट से सांसद तीरथ सिंह रावत उत्तराखंड के 10वें मुख्यमंत्री होंगे। बुधवार को देहरादून में भाजपा प्रदेश मुख्यालय में आयोजित भाजपा विधानमंडल दल की बैठक में तीरथ सिंह रावत को सर्वसम्मति से विधानमंडल दल का नेता चुना गया। तीरथ का नेता चुना जाना सभी को चौंका गया, क्योंकि उनका नाम प्रमुख दावेदारों में शुमार नहीं किया जा रहा था। वे शाम चार बजे राजभवन में शपथ लेंगे। उनके साथ पांच से छह मंत्री भी शपथ ले सकते हैं।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!