१६ से २६ अगस्त तक होगा बग्वाल मेला , फल और फूलों से चार खाम और सात थोक खेलेंगे बग़्वाल
August 05, 2024
•
500 views
सामान्य
उत्तराखंड: चम्पावत
देवीधुरा के मां वाराही मंदिर समिति संरक्षक लक्ष्मण सिंह लमगड़िया ने हल्द्वानी में सीएम से भेंट की। उन्होंने देवीधुरा के बग्वाल मेले में चल रही तैयारियों की जानकारी दी। बताया कि बग्वाल मेला 16 से शुरू हो कर 26 अगस्त तक चलेगा। मुख्य मेले का आयोजन 19 अगस्त को रक्षाबंधन के दिन किया जाएगा। इस दिन चार खाम और सात थोक के लोग फल और फूलों से बग्वाल खेलेंगे। मंदिर कमेटी संरक्षक ने सीएम धामी को बग्वाल मेले में शिरकत करने का न्योता दिया। उन्होंने बताया कि सीएम धामी ने मेले में शिरकत करने पर सहमति जताई है। सीएम धामी से मुलाकात करने वालों में नैनीताल के भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट आदि लोग शामिल रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!