टैंट हाउस में आग लगने से ३ की मौत
November 13, 2023
•
433 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी में दिवाली पर्व पर एक बड़ा हादसा हो गया यहां नवाबी रोड पर कुमाऊं टेंट हाउस में आग लगने से तीन कर्मचारी जिंदा जल गए। कर्मचारी टेंट हाउस के अंदर सो रहें थे। आग लगने के कारणों का अभी पता नही चल पाया है बताया जा रहा है कि पटाखों की चिंगारी के चलते आग लगी होगी वही मौके पर अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और पांच गाड़ियों ने करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। मौके पर पुलिस टीम भी मौजूद रहीं।
जानकारी के मुताबिक हल्द्वानी नवाबी रोड स्थित गिरीश हेडिया का कुमाऊं टेंट हाउस है जिसमें 10 से 15 कर्मचारी कार्य करते हैं। जिसमें से आधे कर्मचारी दिवाली पर्व के चलते घर गए हुए थे। जबकि र तीन लोग टेंट हाउस के अंदर सो रहे थे। तभी रात के साढ़े ग्यारह बजे आग लग गई। आसपास के लोगों ने टेंट हाउस में उठी आग की लपटे देख इसकी सूचना टेंट हाउस मालिक व अग्निशमन विभाग को दी। मौके पर पहुंची टीम ने 2:45 बजे आग में काबू पाया। इस दौरान तीनो कर्मचारी आग की लपटों में घिर चुके थे और पूरा सामान जलकर राख हो चुका था।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!