कदली वृक्ष नैनीताल पहुंचने के बाद मंदिर प्रांगण में पूजा अर्चना
September 12, 2021
•
618 views
जनहित
उत्तराखंड: सरोवर नगरी नैनीताल में 119वें नंदा देवी महोत्सव के दूसरे दिन रविवार दोपहर को सडियाताल ज्योलीकोट से कदली वृक्ष का नगर में पहुँचने पर तल्लीताल वैष्णव देवी मंदिर में तथा सूखाताल में पूजा अर्चना के बाद नैना देवी मंदिर में वृक्ष का स्वागत किया गया। मंदिर में परिक्रमा के बाद कदली वृक्ष को मूर्ति निर्माण के लिए रख दिया गया। कल कदली वृक्ष से मां नंदा-सुनंदा की मूर्ति निर्माण होगा और मंगलवार को सुबह ब्रह्ममुहूर्त में माँ नंदा सुनंदा को भक्तों के दर्शनों के लिए रख दिया जाएगा। कोविड नियमों को ध्यान में रखते हुए एक बार में 20 लोगों को मंदिर में प्रवेश दिया जाएगा। दर्शन करने के पश्चात ठंडी सड़क से भक्त बाहर निकलेंगे। शाम के समय पंच आरती के दौरान मंदिर में भक्तों की भीड़ ना लगे इसलिए नगर के तल्लीताल, चार्ट पार्क, मॉल रोड, और राम सेवक सभा प्रांगण में बड़ी स्क्रीन लगाई जा रही है साथ ही ताल चैनल के माध्यम से महोत्सव का सीधा प्रसारण भी किया जाएगा।
आज अध्यक्ष मनोज साह, भीम सिंह कार्की,मुकेश जोशी,देवेन्द्र लाल साह, विमल चौधरी,राजेंद्र बजेठा,ललित तिवारी,रोहित विक्रम जोशी, किशन नेगी,मनोहर लाल साह, कैलाश बोरा,किशन गुरानी,विमल चौधरी,मारुति साह,मिथलेश पांडे,सरस्वती खेतवाल आदि मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!