14 दिन बाद मिली छात्रा, परिजनों और किशोरी के दस्तावेज़ों में उम्र का फर्क
September 02, 2025
•
371 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल: लापता छात्रा पंजाब से बरामद, बालिग या नाबालिग को लेकर उलझन
नैनीताल। नगर के मल्लीताल क्षेत्र से 18 अगस्त को लापता हुई 12वीं कक्षा की छात्रा को पुलिस ने 14 दिन बाद पंजाब से सकुशल बरामद कर लिया है। किशोरी ने पुलिस को बताया कि वह बालिग है और उसने शादी भी कर ली है। हालांकि, मामले में उलझन बनी हुई है क्योंकि परिजनों द्वारा उपलब्ध कराए गए दस्तावेजों में उसकी उम्र नाबालिग दर्शाई गई है, जबकि किशोरी के पास मौजूद दस्तावेजों में वह बालिग पाई गई।
गौरतलब है कि छात्रा के गुमशुदा होने के बाद कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर खोजबीन शुरू की थी। पुलिस ने फोन लोकेशन ट्रेसिंग के आधार पर पंजाब में तलाश की, लेकिन काफी प्रयासों के बावजूद शुरुआती दिनों में सफलता नहीं मिली। बाद में फोन लोकेशन के आधार पर एसआई बबीता जांच टीम के साथ पंजाब पहुँची और बायकाखेड़ा थाना लंबी क्षेत्र के तरमला बस स्टैंड से छात्रा को बरामद किया।
फिलहाल किशोरी को नारी निकेतन भेजा गया है। सोमवार को मजिस्ट्रेट के समक्ष धारा 164 के तहत उसका बयान दर्ज कराया जाएगा। पुलिस अब परिजनों और किशोरी दोनों पक्षों के दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि यह स्पष्ट हो सके कि छात्रा वास्तव में नाबालिग है या बालिग।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!