सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में शिक्षक दिवस का धूमधाम से आयोजन
September 05, 2024
•
337 views
जनहित
उत्तराखंड: **सेंट जॉन्स स्कूल नैनीताल में शिक्षक दिवस का धूमधाम से आयोजन**
नैनीताल। सरोवर नगरी के प्रतिष्ठित सेंट जॉन्स स्कूल में शिक्षक दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। विद्यालय प्रांगण में आयोजित इस विशेष कार्यक्रम में छात्रों और शिक्षकों ने मिलकर अपने विचार और भावनाएँ साझा कीं। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और विभिन्न मनोरंजक प्रतियोगिताओं, जैसे म्यूजिकल चेयर, स्पून रेस, टग ऑफ वार आदि ने कार्यक्रम को रोचक बना दिया। प्रधानाचार्या श्रीमती विनीता रावत ने शिक्षकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें समाज का स्तंभ बताया। इस अवसर पर सभी शिक्षकों को सम्मानित किया गया और उनके योगदान की सराहना की गई।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!