बैंड-बाजे और फूलों संग निकली शिक्षिका बीना पांडे की अंतिम यात्रा
June 26, 2025
•
714 views
जनहित
उत्तराखंड: बैंड-बाजे और फूलों संग निकली शिक्षिका बीना पांडे की अंतिम यात्रा
नैनीताल, 27 जून।
बिशप शॉ इंटर कॉलेज की पूर्व शिक्षिका और समाजसेवी बीना पांडे (76) का मंगलवार को दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया। वे तल्लीताल की निवासी थीं और स्व. कर्नल अनिल पांडे की पत्नी थीं।
बीना पांडे की अंतिम इच्छा के अनुसार गुरुवार को उनका पार्थिव शरीर बैंड-बाजे और गेंदे के फूलों से सजे शव वाहन में नैनीताल लाया गया। अंतिम यात्रा तल्लीताल डांठ से पाषाण देवी मंदिर होते हुए पाइंस श्मशान घाट तक निकाली गई, जहां उनका अंतिम संस्कार हुआ।
इस मौके पर पुत्र अभय पांडे, पुत्री रोहिणी पांडे कुमार, नाती-नातिन और परिजन मौजूद रहे। बड़ी संख्या में शहरवासियों, शिक्षकों, छात्रों और समाजसेवियों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!