भारी भूस्खलन से टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग बंद
July 03, 2024
•
322 views
पर्यटन
उत्तराखंड: टनकपुर तवाघाट राष्ट्रीय राजमार्ग में राउती पुल के पास भारी भूस्खलन से हाईवे बंद हो गया है। भूस्खलन से पूरे वातावरण में धूल छा गई। पहाड़ी से एक विशाल चट्टान टूटकर काली नदी में समा गई। धारचूला से 16 किमी की दूरी पर राउती पुल के ठीक सामने काली नदी पार नेपाल का खाती गांव है। जिस स्थान पर चट्टान गिरी उससे कुछ मीटर नीचे झूलापुल था। 11वी वाहिनी एसएसबी डीडीहाट के एसी संदीप केशरी ने बताया की राउती पोस्ट में छह पुरुष और चार महिला जवान तैनात रहती है। फिलहाल कोई नुकसान की सूचना नही है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!