29 नवंबर को होंगे तल्लीताल व्यपार मंडल के चुनाव, तैयारी पूरी
November 23, 2020
•
820 views
धर्म
उत्तराखंड: गणेश कान्डपाल नैनीताल:
व्यापार मंडल तल्लीताल के 29 नवंबर को होने वाले चुनाव के लिए रविवार को नामांकन का आखिरी दिन था। आखरी दिन 4 और अन्य लोगों ने नामांकन पत्र खरीदे। 13 प्रत्याशियों ने नामांकन पत्र जमा किये। चुनाव प्रभारी विपिन कांडपाल ने बताया कि नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी सोमवार के दिन होगी। 28 नवम्बर को आम सभा होगी और 29 नवंबर को सुबह साढ़े नौ बजे से शाम 3 बजे तक वोट डाले जाएंगे। नवज्योति क्लब में वोट डाले जाएंगे और वोटों की गिनती भी क्लब में ही होगी। शाम को 5 बजे तक परिणाम घोषित किए जाएंगे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!