तल्लीताल छावनी परिषद के आउट हाउस में लगी आग
May 11, 2021
•
862 views
सामान्य
उत्तराखंड: नैनीताल। नैनीताल के तल्लीताल क्षेत्र में देर रात अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। स्थानीय लोगो द्वारा आग के खतरे को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को इसकी सूचना दी गई। मौके पर पहुचीं टीम ने घण्टो की कड़ी मसक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान आग से होने वाले नुकसान का अंदाजा नही लगाया जा सकता।
जानकारी के अनुसार नगर के तल्लीताल छावनी परिषद के आउटहाउस क्षेत्र में देर अज्ञात कारणों के चलते आग लग गई। आउटहाउस में रहने वाले रमेश रात के समय भोजन के लिए अपने किसी रिश्तेदार के घर पर गए थे। तभी अचानक उन्हें आउटहाउस पर आग लगने की सूचना मिली। आग ने धीरे धीरे आउट हाउस में रखे समान को अपनी चपेट में ले लिया जब तक कोई कुछ समझ पाता आग ने विकराल रूप ले लिया। इधर आसपास के लोगों में आग के चलते हड़कम्प मच गया। स्थानीय लोगो की सूचना पर मोके पर पहुँचे दमकल कर्मियों ने कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया।
अग्निशमन अधिकारी चंदन राम आर्य ने बताया की आग लगने के चलते आउट हाउस में रहने वाले लोगो द्वारा बताया जा रहा है कि लाखो का सामान आग की चपेट में आने से राख हो गया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!