सिंगल यूज प्लास्टिक के इस्तेमाल पर बिना जानकारी दिये चालानी कार्यवाही किये जाने पर व्यापारी नाराज़
July 16, 2022
•
391 views
जनहित
उत्तराखंड: आज प्रशासन द्वारा सिंगल सूज प्लास्टिक इस्तेमाल करने वाले व्यापारी के यहाँ चलानी कार्यवाही करी गयी जिसके दौरान सिंगल यूज प्लास्टिक तथा किस प्लास्टिक को इस्तेमाल करने की अनुमति है में असमंजसता भी सामने आयी। यह भी बात सामने आयी की कुछ दिन पूर्व कुछ व्यापारी के यहां हुई कार्यवाही में जिन कारण से कार्यवाही हुई वो इस्तेमाल करने की अनुमति थी जिससे व्यापारी मित्रों ने नाराज़गी व्यक्त करी।
इस सम्बंध में माँ नयना देवी नैनीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष पुनीत टन्डन ने प्रशासन और सम्बंधित अधिकारियों से आग्रह किया की व्यापार मंडल की इस असमंजसता को दूर करने तथा सभी को इस सम्बंध में पूर्ण रूप से जानकारी और सम्बंधित व्यापारियों के मन में जो सवाल या दुविधाएँ हैं उन्हें दूर करने के लिए एक मीटिंग आहूत करवायी जाए जिससे की व्यापारी वर्ग इस सम्बंध में जो भी ज़रूरी व्यवस्था अपने प्रतिष्ठान में करनी है उसे कर सके और प्रशासन का सहयोग कर सके।
उन्होंने कहा कि मीटिंग में वे अधिकारी अवश्य उपलब्ध हों जिन्हें इस सम्बंध में सही और पूर्ण जानकारी हो और वे व्यापारियों की दुविधाएँ दूर कर सकें ।साथ ही यह भी सुझाव दे सकें व्यापारी किस प्रकार की वैकल्पिक व्यवस्था कर सकते हैं जिससे की उनसे किसी भी नियम का उल्लंघन ना हो। प्रशासन द्वारा जल्द ही मीटिंग आहूत कर इस सम्बंध में इस मसले का सकारात्मक समाधान करना चाहिए
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!