सुशीला तिवारी अस्पताल के नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉक्टर तितयाल वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित
September 07, 2023
•
761 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल के बीडी पांडे अस्पताल के डॉ दुग़ताल को सम्मानित के बाद आज सुशीला तिवारी चिकित्सालय हल्द्वानी के वरिष्ठ नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. गोविंद सिंह तीतयाल को 2023 के डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। डॉ. तीतयाल तिड़ांग का जन्म पिथौरागढ़ ज़िले के तिडांग गांव में हुआ उन्होंने अपनी ओम बी बी एस की पढ़ाई मेरठ मेडिकल कॉलेज, तथा एम .एस एस एन मेडिकल कॉलेज आगरा से किया। डॉ.तितयाल मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी के प्रोफेसर एवम विभागाध्यक्ष है उन्हें उत्कृष्ट कार्य एवम समर्पण के लिए उन्हें डॉ. वाई पी एस एस पांगती अवार्ड से सम्मानित किया गया। प्रो तितयाल विभिन्न पर्वतीय एवम दुर्गम क्षेत्रों में स्वास्थ शिविर आयोजित कर चुके हैं। डॉक्टर तितयाल कई प्रोफेशनल सोसाइटीज के मेंबर है तथा उनकी 20से ज्यादा अंतरराष्ट्रीय पब्लिकेशन है डॉ. वाई पी एस एस पांगती रिसर्च फाउंडेशन की ओर से अध्यक्ष डॉ. बी एस कालाकोटी , महासचिव प्रो.ललित तिवारी , प्रो वाई पी एस पी पांगती की बेटी सुशीला तिवारी अस्पताल की डॉक्टर तनुजा पांगती , योगेश साह ने डॉक्टर तितयाल को शाल उड़ाकर तथा सम्मान पत्र भेट किया तथा फाउंडेशन ने उनके द्वारा की जा रही मानवीय सेवा के लिए धन्यवाद दिया।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!