सूर्या लाइट्स के अध्यक्ष पहुचें नैनीताल, कैंची घाम में बाबा के दर्शन किए
March 22, 2023
•
314 views
पर्यटन
उत्तराखंड: नैनीताल: सूर्या लाइट्स के अध्यक्ष पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल निजी कार्यक्रम से नैनीताल पहुंचे। उसके बाद पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल ने विश्व प्रसिद्ध कैंची धाम में दर्शन किए। प्रांत प्रचार प्रमुख हिंदू जागरण हरीश राणा ने बताया कि पद्मश्री जयप्रकाश अग्रवाल राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के वरिष्ठ स्वयंसेवक हैं। उन्होंने सामाजिक सरोकारों एवं युवाओं में उत्कृष्ट तकनीकयुक्त ज्ञान संवर्धन के लिए सूर्या फाउंडेशन का गठन किया। आज फाउंडेशन के युवा देश विदेश में सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़कर भागीदारी निभा रहे हैं। सूर्या लाइट्स विदेशों में 44 से अधिक देशों में निर्यात करता है। उत्तराखंड के काशीपुर में भी सूर्या लाइट्स का संयंत्र स्थापित है जहां सैकड़ों युवाओं को रोजगार मिल रहा है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!