नैनीताल: पानी से लबालब भर गयी सूखाताल झील
August 23, 2023
•
609 views
जनहित
उत्तराखंड: नैनीताल में बरसात के दौरान हुई मूसलाधार बारिश से नगर प्राकृतिक जल स्रोत खुल चुके हैंजिसके चलते सूखाताल झील पानी से लबालब भर गई है। झील के किनारे पाथ वे भी झील में समा गया है
नगर की सूखाताल झील बरसात के दौरान भर जाती है। जो नैनीझील के सहायक के रूप में कार्य करती हैलेकिन कई कारणों के चलते झील लबालब नहीं भर पाती हैज्यादातर झील में कीचड़ नजर आता हैलेकिन इस बरसात नैनीताल में मूसलाधार बारिश होने से झील अपने पुराने स्वरूप में दिखाई दे रही है। मंगलवार को झील बारिश के पानी से लबालब भरी हुई नजर आई। स्थानीय लोगों को कहना है कि प्रतिदिन चार से पांच इंच झील का जल स्तर बड़ रहा है। झील लबालब भरने से एक ओर शहर वासियों में खुशी की लहर है तो वहीं झील का बढ़ता जल स्तर देख वहां रहने वाले लोगों के मन में चिंता बनी हुई है की बारिश का पानी घरों में ना घुस जाय
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!