नैनीताल:छठे दिन की रामलीला में बाली वध और सुग्रीव मिलन का हुआ मंचन
October 20, 2023
•
397 views
सामान्य
उत्तराखंड: रामसेवक सभा मल्लीताल में षष्टी दिवस को पूर्व डीएसए महासचिव डा घनश्याम लाल साह और एडवोकेट राजीव बिष्ट ने संयुक्त रूप से रामलीला का उद्घाटन किया। कोरस ,सीता हरण , पंचवटी,राम विलाप,जटायु मरण, शबरी मिलन, सुग्रीव मैत्री, बालि वध मंचन किया गया . आज की रामलीला के मंचन में राम की भूमिका में पारस जोशी,लक्ष्मण वंश जोशी,सीता अनुष्का कोहली ,रावण कैलाश जोशी,हनुमान मोहित जोशी, बाली वीरेन्द्र, सुग्रीव दीपक, शबरी आराधना, जटायु हयात सिंह आदि कलाकारों ने अपनी भूमिका निभाई । इस दौरान राम सेवक सभा के अध्यक्ष मनोज साह, महासचिव जगदीश बावड़ी, गिरीश जोशी मक्खन ,मनोज जोशी, प्रभात साह, कानू साह, मुकेश जोशी मंटू, विमल चौधरी,अशोक साह,हीरा सिंह,मुकुल जोशी, हरीश सिंह राणा, ललित साह, घनश्याम लाल साह, गोधन बिष्ट, चंद्र प्रकाश साह,विमल साह,राजीव साह,आशु बोहरा ,गिरीश भट्ट, राजेंद्र बिष्ट,दीपक साह,अनिल आदि मौजूद रहे।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!