हल्द्वानी: एमबी कॉलेज में प्राचार्य को बंधक बनाकर छात्रों का हंगामा
October 25, 2024
•
351 views
जनहित
उत्तराखंड: हल्द्वानी: एमबी कॉलेज में प्राचार्य को बंधक बनाकर छात्रों का हंगामा
हल्द्वानी के एमबी महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव कराए जाने की मांग को लेकर आज छात्रों ने हंगामा करते हुए प्राचार्य को बंधक बना लिया। हाईकोर्ट में सुनवाई के बाद से ही कई छात्र नेता चुनाव की तैयारी में जुटे हुए थे। इसी मुद्दे पर आज सुबह से ही एमबी कॉलेज के छात्रों और प्राचार्य के बीच तनाव शुरू हो गया।
पहले छात्रों ने कॉलेज के बाहर अपने विचार रखे और नाराजगी जताई, लेकिन बाद में प्राचार्य के कक्ष में जाकर उन्हें बंधक बना लिया। इसके बाद छात्रों ने कॉलेज के बाहर नारेबाजी की, जिससे स्थिति और गंभीर हो गई।
कॉलेज प्रशासन ने तुरंत पुलिस को सूचित किया, जिसके बाद भारी संख्या में पुलिस बल को तैनात किया गया। हालात काबू में रखने के लिए कॉलेज का गेट बंद कर दिया गया है, ताकि परिसर में और हंगामा न हो।
प्राचार्य प्रोफेसर एम.एस. बनकोटी फिलहाल प्रैक्टिकल बोर्ड के कक्ष में हैं, जबकि बाहर छात्रों का विरोध प्रदर्शन जारी है।
Comments
0 voicesLog in or sign up to comment
No comments yet. Be the first to share your thoughts!